ठंड के मौसम में झाई दूर करने के घरेलू उपाय 2021

आज के दौर में खूबूसूरत त्वचा की चाहत हर किसी को होती है। लेकिन इस भागदौड़ भरी जिंदगी में  तनाव और प्रदूषण के कारण लोग अपनी त्वचा की देखभाल सही से नहीं कर पाते हैं । इससे त्वचा संबंधी कई समस्याएं आरम्भ होने लगती हैं। इन्हीं में से एक है पिगमेंटेशन यानी चेहरे पर झाइयां।

आमतौर पर झाइयां आंखों के नीचे होती हैं। झाइयां होने के कई कारण हो सकते हैं। कई बार ऐसा पेट की गड़बड़ी के चलते होता है तो कई बार हॉर्मोन्स के असंतुलन के चलते। पिगमेंटेशन यानी झाइयों का सामना कर रही महिलाओं के मन में एक ही सवाल चलता है कि इसे कैसे दूर करें? इसके लिए महिलाएं कई तरीके अपनाती रहती हैं। इनमें से कुछ तरीके फायदा पहुंचाते हैं, तो कुछ नुकसान दायक साबित होते हैं। यही कारण होता है कि इन झाइयों को छुपाने के लिए उन्हें मेकअप का सहारा लेना पड़ता है, जो स्थाई इलाज नहीं है। इस लेख में हम आपको चेहरे की झाइयां हटाने के घरेलू उपाय बताएंगे।

1. एलोवेरा

  1. दो चम्मच एलोवीरा
  2. आधा चम्मच शहद
  3. एक कटोरी में शहद और एलोवेरा जेल मिलाएं और 10 मिनट तक रख दें।
  4. 10 मिनट बाद इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं।
  5. इसे अपने चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगा रहने दें।
  6. फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

दो सप्ताह तक दिन में तीन बार इसे अपने चेहरे पर लगाएं। एलोवेरा त्वचा के प्राकृतिक पीएच स्तर और तेल के स्तर को नुकसान पहुंचाए बिना त्वचा को साफ करता है। यह त्वचा के काले धब्बे हटाता है और सूर्य की पराबैंगनी किरणों से भी बचाता है।

2. नींबू का रस और हल्दी पाउडर

  1. एक चम्मच नींबू का रस
  2. एक चम्मच हल्दी पाउडर
  3. एक कटोरी में सभी सामग्रियां मिलाकर पेस्ट बना लें।
  4. अब अपना चेहरा साफ करके इस पेस्ट को चेहरे पर लगा लें।
  5. इसे 15 मिनट तक अपने चेहरे पर लगा रहने दें।
  6. फिर गुनगुने पानी से मुंह धो लें।

झाइयां हटाने के इस तरीके को आप रोज रात को सोने से पहले दोहराएं। आमतौर पर भारतीय घरों में हल्दी का इस्तेमाल एक फेसपैक के रूप में किया जाता है, क्योंकि यह धब्बों को दूर करता है और त्वचा को चमक प्रदान करता है। यह आपकी त्वचा के पीएच स्तर को बनाए रखने में भी मदद करता है। झाइयां हटाने का यह तरीका वाकई में काफी फायदेमंद साबित होता है।

3. कच्चा आलू

  1. एक धुला व साफ-सुथरा आलू लें और उसे आधा काट लें।
  2. आलू के कटे हुए हिस्से पर कुछ बूंद पानी की डालें।
  3. अब इस आलू को सर्कुलर मोशन में अपने चेहरे पर रगड़ें।
  4. फिर 10 मिनट बाद गुनगुने पानी से अपना चेहरा धो लें।

आप एक महीने तक अपने चेहरे पर दिन में तीन से चार बार आलू रगड़ें। झाइयां हटाने के उपाय में ये तरीका काफी प्रचलित है। ऐसा माना जाता है कि झाइंयों व काले धब्बों जैसे निशानों पर आलू काफी प्रभावशाली काम करता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि इसमें कैटकोलेस एंजाइम होता है, जो मेलानोसाइट्स को नियंत्रित करते हैं।

    ठंड में त्वचा की देखभाल के लिए घरेलू उपाय

4. संतरा

  1. एक संतरे का छिलका
  2. एक चम्मच नींबू का रस
  3. एक चम्मच दूध
  4. संतरे के छिलके को तब तक धूप में रखें, जब तक वो अच्छी तरह सूख न जाए।
  5. सूखने के बाद इसे पीसकर पाउडर बना लें।
  6. इस पाउडर में अन्य सामग्रियां डालकर अच्छी तरह मिला लें और इसे अपने चेहरे पर लगाएं।
  7. इसे 20 मिनट तक चेहरे पर लगा छोड़ दें।
  8. फिर गुनगुने पानी से मुंह धो लें।

5. खीरा

  1. एक चम्मच खीरे का रस
  2. एक चम्मच शहद
  3. एक चम्मच नींबू का रस
  4. एक बाउल में सभी चीजें मिलाकर मिश्रण बना लें।
  5. इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं।
  6. इसे 10 मिनट तक लगा रहने दें।
  7. फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

दिन में दो बार इसे अपने चेहरे पर लगाएं। खीरा त्वचा को जवां बनाए रखने और रंग में सुधार करने के लिए जाना जाता है। इसके अलावा, इसे झाइयों और धब्बे दूर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

चेहरे को सुंदर कैसे बनाएं 2021

Leave a Comment